Gk in Hindi, Gk questions with answers,Gk gs in Hindi - Education Field Hindi
प्रकाशीय प्रश्नोत्तरी टॉप 70 प्रश्न उत्तर सहित
इस लेख में आपको Gk in Hindi का अध्ययन प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे) और व्यक्तिगत ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण है। इसे नियमित रूप से पढ़ने के लिए हमारे पेज Education Field Hindi से बने रहें ।
तो चलिए Gk questions with answers को पढ़ना शुरू करते है।
01. दूरदृष्टि दोष वाले व्यक्ति के सम्बन्ध में इसमें से कौन सा कथन सही नहीं है?
(a) व्यक्ति दूर स्थित पिंडों को स्पष्टतः देख सकता है।
(b) लेंस का नाभ्यान्तर अधिक होता है।
(c) निकट से पिंडो का प्रतिबम्ब रेटिना के पीछे फोकस होता है।
(d) अवतल लेंस का उपयोग दूर दृष्टि दोष को दूर करने के लिए किया जाता है।
Ans. (d) अवतल लेंस का उपयोग दूर दृष्टि दोष को दूर करने के लिए किया जाता है।
02. निकट-दृष्टिदोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा लेंस उपयोग में लाया जाता है?
(a) उत्तल (कॉन्यैक्स) (b) अवतल (कॉन्केव)
(c) वर्तुलाकार (सिलिंड्रीकल) (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. (b) नतोदर (कॉन्केव)
03. फोटोग्राफी प्लेट को विकसित करने में-
(a) सोडियम थायोसल्फेट उपचायक की तरह प्रयोग होता हैं
(b)मुक्त ब्रोमीन निकलती है।
(c) प्रकाश प्रभावित क्षेत्र शीघ्रता से ऑक्सीकृत होता है।
(d) विकसित घोल में तब तक रखा जाता है, जब तक कि सभी ब्रोमाइड धुल नहीं जाता।
Ans.(a) सोडियम थायोसल्फेट उपचायक की भाँति उपयोग होता हैं|
04. निम्न में से किस रंग का सबसे लम्बा तरंगदैर्ध्य है?
(a)लाल (b) हरा
(c) नीला (d) पिला
Ans.(a) लाल
05.. प्रकाश का शून्यावकाश में वेग अनुमानतः है-
(a) 3×100 मीटर/से. (b) 3×108 मीटर/से.
(c) 3×108 किलोमीटर/से. (d) 3×10° प्रकाश वर्ष
Ans.(b) 3×108 मीटर/से.
06. मान लीजिए पृथ्वी से पश्चगामी हो रहे एक राकेट यान की चाल प्रकाश के वेग की 2/10 है। राकेट यान में स्थित यात्रियों को जो प्रकाश नीला दिखाई दे रहा है वह पृथ्वी पर रहने वाले प्रेक्षकों को किस रंग का दिखाई देगा?
(a) नीला (c) पीला
(b) नारंगी (d) पीला-नारंगी
Ans.(c) पीला
07. जब लाल, नीले तथा हरे प्रकाश का पुंज एक जगह पर पड़ता है तब प्रकाश का रंग दिखाई देता है -
(a) सफेद (b) पिला
(c) लाल (d) बैंगनी
Ans.(a) सफेद
08. वायुमण्डल में प्रकाश के विस्तृत होने का कारण है
(a) कार्बन डाइऑक्साइड (b) धूलि-कण
(c) हीलियम (d) जल-वाष्प
Ans. (b) धूलि-कण
09. जब किसी दर्पण को कोण से घूर्णित किया जाए तो परावर्तित किरण का घूर्णन होगा-
(a) 0 (b) थीटा/2
(c) थीटा (d) 2थीटा
Ans.(d) 2थीटा
10. जब दो समानान्तर दर्पणों के बीच कोई वस्तु रख दी जाती है, तो बनने वाले प्रतिबिम्बों की संख्या होती है-
(a) दो (b) एक
(c) छ: (d) अनन्त
Ans.(d) अनन्त
11. प्रकाश की गति है-
(a) 9×102 मीटर/से. (b) 3×10¹¹ मीटर/से.
(c) 3×108 मीटर/से. (d) 2×10 मीटर/से.
Ans.(c) 3×108 मीटर/से.
12. प्रकाश विकिरणों की प्रकृति होती है-
(a) तरंग एवं कण, किसी के समान (b) कण के समान
(c) तरंग एवं कण दोनों के समान (d) नहींतरंग के समान
Ans. (c) तरंग एवं कण दोनों के समान
13. तीन रंग मूल रंग हैं। ये हैं-
(a) लाल, पीला और नीला (b) नीला, हरा और लाल
(c) पीला, हरा और लाल (d) नीला, पीला और हा
Ans.(b) नीला, हरा और लाल
14. एक इलेक्ट्रॉनिक पुंज को फास्फोरस कोटेड पर्दे पर फोकस कर प्रतिबिम्बों को पर्दे पर जनित करना कहलाता है-
(a) मास्टर स्कैन (b) टोटल स्कैन
(c) रोस्टर स्कैन (d) रडार स्कैन
Ans.(c) रोस्टर स्कैन
15. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है तो निम्न में से कौन-सा एक अपरिवर्तित रहता है:
(a) तीव्रता (b) वेग
(c) तरंगदैर्ध्य (d) आवृत्ति
Ans. (d) आवृत्ति
16. सूर्य के प्रकाश को धरती की सतह पर पहुँचने में लगने वाला समय है लगभग-
(a) 4.2 से. (b) 4.8 से.
(c) 8.5 मिनट (d) 3.6 घंटे
Ans.(c) 8.5 मिनट
17. निम्न रंगों में विषम को पहचानिये-
(a) हरा (b) भूरा
(c) लाल (d) पीला
Ans. (b) भूरा
18. अन्तरिक्ष यात्री को आकाश का रंग दिखाई देता है
(a) नीला (b) सफेद
(c) काला (d) लाल
Ans. (c) काला
19. 'रमन प्रभाव' का प्रकाश की उन किरणों से सम्बन्ध है जो आर-पार जाती हैं-
(a) केवल द्रवों के (b) केवल हीरों के
(c) केवल प्रिज्मों के (d) सभी पादर्शी माध्यम से
Ans. (d) सभी पादर्शी माध्यम से
20. प्रकाश सजावट तथा विज्ञापन के लिए विसर्जन नलिकाओं में प्रयुक्त होने वाली गैस है :
(a) कार्बन डाइऑक्साइड (b) अमोनिया
(c) सल्फर डाइऑक्साइड (d) निऑन
Ans.(d) निऑन
21. यद्यपि पानी पारदर्शक है फिर भी कुहासा में पानी की बूंदों के होने के बावजूद दूर की वस्तु नहीं देखी जा सकती, क्योंकि-
(a) कुहासा हमारे दृष्टि पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
(b)अधिकतर प्रकाश प्रकीर्णित हो जाता है जिससे अपारदर्शक प्रतीत होता है।
(c)प्रकाश किरणों का पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है, जिससे प्रकाश सीधा प्रेक्षक की आँखों तक नहीं पहुँच पाता है
(d) शुद्ध पानी की बूंदे अपारदर्शक होती हैं
Ans. (c)प्रकाश किरणों का पूर्ण आंतरिक परावर्तन होता है, जिससे प्रकाश सीधा प्रेक्षक की आँखों तक नहीं पहुँच पाता है
22. अगर प्रकौश का आपतन-कोण 90 deg है और अपवर्तन के बाद कोण 30 deg है तो माध्यम का अपवर्तनीय पूचक है-
(a) 1.5 (c) 2.0
(b) 0.5 (d) 1.25
Ans. (c) 2.0
23. प्रिज्म का कोण 60 deg है। प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक sqrt(2) है। एक किरण 45 deg के कोण पर आपतित होती है। निर्गत किरण द्वारा बना कोण है-
(a) 30 deg (b) 60 deg
(c) 45 deg (d) 0 deg
Ans. (a) 30 deg
24. एक 2.0 सेमी लम्बी वस्तु को एक 10 सेमी फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से 15 सेमी की दूरी पर स्थापित किया जाता है, प्रतिबिम्ब दर्पण से कितनी दूरी पर होगा?
(a) 10 सेमी (b) 20 सेमी
(c) 30 सेमी (d) 40 सेमी
Ans. (c) 30 सेमी
25. पानी और काँच का अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 व 3/2 है, काँच के सापेक्ष पानी का अपवर्तनांक क्या होगा?
(a) 2 (b) 9/8
(c) 8/9 (d) 0.5
Ans. (c) 8/9
26. दर्पण के सामने खड़े एक व्यक्ति को अपना प्रतिबिम्ब स्वयं से बड़ा मालूम होता है, इससे ज्ञात होता है कि दर्पण है-
(a) उत्तल (b) अवतल
(c) समतल (d) सम-उत्तल
Ans. (b) अवतल
27. तड़ित की चमक उसकी गर्जन सुनाई देने से पहले देखने में आती है, क्योंकि-
(a) तड़ित गर्जन से अधिक निकट होती है (b) प्रकाश निर्वात के जरिए गुजर सकता है
(c) प्रकाश की गति ध्वनि की गति से अधिक होती है (d) ध्वनि की गति प्रकाश की गति से अधिक होती है
Ans. (c) प्रकाश की गति ध्वनि की गति से अधिक होती है
28. एक मनुष्य को 75 सेमी. दूरी तक नहीं दिखाई पड़ने पर किसप्रकार का दृष्टि दोष होगा?
(a) मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) (b) हाइपरमेट्रोपिया (दूर दृष्टि दोष)
(C) अबिन्दुक्ता (d) इनमें से कोई नहीं
Ans. (b) हाइपरमेट्रोपिया (दूर दृष्टि दोष)
29. पीली रोशनी में एक गहरी नीली वस्तु कैसी दिखाई देगी?
(a) नारंगी (C) भूरी (ब्राउन)
(b) बैंगनी (d) काली
Ans. (d) काली
30. किस रंग को कांच से गुजारने पर गति धीमी होती है?
(a) लाल (b) बैगंनी
(c) हरा (d) पीला
Ans. (b) बैगंनी
31. यदि लेंस की क्षमता -2D है, तो फोकस दूरी होगी-
(a) +2 मी. (b) -2 मी.
(c) + 0.5 मी (d) -0.5 मी.
Ans.(d) -0.5 मी.
32. जब कोई तरंग किसी दर्पण में से परावर्तित होती है, तो परिवर्तन आता है उसके-
(a) आयाम में (b) आवृत्ति में
(c) तरंगदैर्ध्य में (d) वेग में
Ans. (a) आयाम में
33. कैमरे में किस प्रकार का लेंस उपयोग में लिया जाता है?
(a) उत्तल (convex) (b) अवतल (concave)
(c) वर्तुलाकार (spherical) (d) समान मोटाई का (uniform thickness)
Ans. (a) उत्तल (convex)
34. वस्तुएँ दिखाई देती हैं, क्योंकि-
(a) वे अपारदर्शी होती हैं (b) वे आंशिक रूप से छाया में होती है
(c) वे सूर्य से प्रकाश शोषित करती हैं (d) उन पर से प्रकाश आँखों की ओर परावर्तित होता है
Ans. (d) उन पर से प्रकाश आँखों की ओर परावर्तित होता है
35. ऑप्टिक फाइबर का प्रयोग कहाँ होता है?
(a) कैट-स्कैन में (b) एक्स-रे में
(c) अल्ट्रासाउण्ड स्कैन में (d) एन्डोस्कोपी में
Ans. (d) एन्डोस्कोपी में
36. आँख में वर्णदर्शन (कलर विजन) निम्नलिखित में से किसकी मौजूदगी से प्रभावित होता है-
(a) रक्तक कोट (b) दृढ़पटली कोट
(c) शलाका (d) शंकु
Ans. (d) शंकु
37. एक आदमी 10 मीटर से अधिक दूरी की वस्तु स्पष्ट नहीं देख पाता है, वह किस दृष्टि दोष से पीड़ित है?
(a) हाइपरमेट्रोपिया (b) हाइड्रोफोबिया
(c) मायोपिया (d) केटारेक्ट
Ans. (c) मायोपिया
38. परवलयिक दर्पणों का प्रयोग किया जाता है-
(a) कार की हेडलाइटों में (b) ड्राइविंग दर्पणों में
(C) दन्त चिकित्सक के दर्पणों में (d) शेविंग दर्पण में
Ans. (a) कार की हेडलाइटों में
39. निम्नलिखित में से प्रकाश का रंग किससे सम्बन्धित है?
(a) कोणाांक (आयाम) (b) आवृत्ति
(C) गुणवत्ता (d) वेग
Ans. (b) आवृत्ति
40. प्रकाशीय गेज निम्नलिखित सिद्धानत पर कार्य करता है-
(a) परवर्तन (b) प्रकीर्णन
(c) ध्रुवण (d) व्यतिकरण
Ans. (a) परवर्तन
41. प्रकाश की गति की तुलना में रेडियो तरंग की गति-
(a) कम होती है (b) अनन्त होती है
(C) एक समान होती है (d) ज्यादा होती है
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. (C) एक समान होती है
42. एक संहत चक्रिका (Compact disc-CD) दत्त सामग्री भण्डारण की कौन-सी प्रणाली है?
(a) चुम्बकीय (b) प्रकाशीय
(c) विद्युतीय (d) विद्युत-यांत्रिकी
Ans. (b) प्रकाशीय
43. सूर्य की किरणों की तीव्रता मापने वाले उपकरण को क्या कहते हैं?
(a) एस्ट्रोमीटर (b) क्रेस्कोग्राफ
(c) एक्टिओमीटर (d) बैरोमीटर
Ans. (c) एक्टिओमीटर
44. किसी वस्तु का आवर्धित और आभासी प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए प्रयोग किया जाता है-
(a) समतल दर्पण (b) उत्तल दर्पण
(c) अवतल दर्पण (d) अवतल लेन्स
Ans. (c) अवतल दर्पण
45. विकृति विज्ञानी प्रयोगशालाओं में प्रयुक्त सूक्ष्मदर्शी कैसा प्रतिबिम्ब बनाता है?
(a) आवर्धित, आभासी, सीधा (ऊर्ध्वशीर्षी) प्रतिबिम्ब
(b) ह्रासमान, वास्तविक एवं सीधा प्रतिबिम्ब
(c) आवर्धित, आभासी और प्रतिलोमित प्रतिबिम्ब
(d) ह्रासमान, आभासी और सीधा प्रतिबिम्ब
Ans. (a) आवर्धित, आभासी, सीधा (ऊर्ध्वशीर्षी) प्रतिबिम्ब
46. इनमें से कौन-सा सामने रखी वस्तु की छोटी छवि बनाएगा ?
(a) समतल दर्पण (b) उत्तल दर्पण
(c) उत्तल लेन्स (d) अवतल दर्पण
Ans (b) उत्तल दर्पण
47. लेन्स किससे बनता है?
(a) पाइरेक्स काँच (b) फ्लिंट काँच
(c) साधारण काँच (d) कोबाल्ट काँच
Ans. (b) फ्लिंट काँच
48. एक आवर्धक लेंस में होता है, एक सरल-
(a) उत्तल लेंस (b) उत्तल दर्पण
(C) अवतल लेंस (d) अवतल दर्पण
Ans. (a) उत्तल लेंस
49. निम्नांकित में से किस रंग की सर्वाधिक तरंगदैर्ध्य होती है?
(a) लाल (c) पीला
(b) बैंगनी (d) हरा
Ans. (a) लाल
50. प्रकाश-ऑक्सीकरण प्रक्रिया शुरू की जाती है-
(a) प्रकाश द्वारा (b) ऊष्मा द्वारा
(c) ऑक्सीजन द्वारा (d) उत्प्रेरक द्वारा
Ans. (d) उत्प्रेरक द्वारा
51. परिदर्शी (पेरिस्कोप) किस सिद्धान्त पर काम करता है?
(a) अपवर्तन (b) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन
(c) विवर्तन (d) परावर्तन
Ans. (d) परावर्तन
52. दंत चिकित्सक का दर्पण किस प्रकार का होता है?
(a) बेलनाकार दर्पण (b) समतल दर्पण
(c) उत्तल दर्पण (d) अवतल दर्पण
Ans. (d) अवतल दर्पण
53. सब से कम तरंग लम्बाई वाली किरणें हैं-
(a) X किरणें (b) अल्फा किरणें
(c) बीटा किरणें (d) गामा किरणें
Ans. (d) गामा किरणें
54. तरण ताल वास्तविक गहराई से कम गहरा दिखाई देता है इसका कारण है-
(a) अपवर्तन (b) प्रकाश प्रकीर्णन
(c) परावर्तन (d) व्यतिकरण
Ans. (a) अपवर्तन
55. प्रकाश के परिक्षेपण का अध्ययन करने के लिए निम्नलिखित में से किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
(a) सूक्ष्मदर्शी (b) दूरबीन
(c) स्पेक्ट्रोमीटर (d) फोटोमीटर
Ans. (c) स्पेक्ट्रोमीटर
56. निम्न में से कौन मैग्नीफाइंग ग्लास की भाँति प्रयुक् होता है?
(a) समतल दर्पण (b) अवतल दर्पण
(C) अभिसारी लेन्स (d) अपसारी लेन्स
Ans. (C) अभिसारी लेन्स
57. वर्णांधता का दोष किस लेन्स के प्रयोग द्वारा दूर किया जा सकता है?
(a) अवतल लेन्स (b) उत्तल लेन्स
(c) सिलिंडरी लेन्स (d) इनमें से कोइ नहीं
Ans. (d) इनमें से कोइ नहीं
58. छोटे रंगीन टुकड़ों से बनने वाले आश्चर्यजनक आकारों को दखने के लिए उपयोग में लाया जाने वाला यंत्र है-
(a) कैलीडोस्कोप (b) बायोस्कोप
(C) माइक्रोस्कोप (d) इपीडियास्कोप
Ans. (a) कैलीडोस्कोप
59. दर्पण बनाने में निम्नलिखित में से किसे उपयोग में लाया जाता है?
(a) सिल्वर नाइट्रेट (b) सिल्वर ऑक्साइड
(c) सिल्वर एसीटेट (d) सिल्वर अमलगम
Ans. (a) सिल्वर नाइट्रेट
60. मछुआरे को तालाब के किनारे मछली को भाले से मारने की कोशिश में उसे क्या करना चाहिए?
(a) मछली के नीचे ध्यान लगाना चाहिए
(b) सीधे मछली पर ध्यान लगाना चाहिए
(c) मछली के ऊपर ध्यान लगाना चाहिए
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. (a) मछली के नीचे ध्यान लगाना चाहिए
61. प्रकाश का वेग सबसे पहले किसने मापा था?
(a) गैलिलियो (b) न्यूटन
(c) रोमर (d) आइन्स्टीन
Ans. (c) रोमर
62. एक समतल दर्पण से परावर्तन के बाद AMBULANCE शब्द कैसे दिखेगा?
(a) AMBULANCE
(b) ECNALUBMA
(c) AMBULACE
(d) AWBULANCE
Ans. (b) ECNALUBMA
63. सुदूर फोटो चित्रण में प्रकाशक की कौन-सी किरणें प्रयोग में आती है?
(a) इन्फ्रा-रेड किरणें
(b) एक्स-किरणें
(c) परा-बैंगनी किरणें
(d) फ्लैश बल्ब का श्वेत प्रकाश
Ans. (a) इन्फ्रा-रेड किरणें
64. सूखा बालू चमकीला क्यों दिखाई देता है, जबकि गीला बालू द्युतिहीन होता है?
(a) यह एक प्रकाशीय भ्रम है
(b) इसका कारण परावर्तन है
(c) इसका कारण अपवर्तन है
(d) इसका कारण पारेषण है
Ans. (b) इसका कारण परावर्तन है
65. निम्न में से कैमरा का कौन-सा भाग मनुष्य की आँख के रेटिना के समान है?
(a) लेंस
(b) फिल्म
(c) अपर्चर
(d) शटर
Ans. (b) फिल्म
66. एशिया की विशालतम परावर्ती दूरबीन कहाँ हैं?
(a) कोडइकनाल
(b) ऊटी
(c) कवालूर
(d) नैनीताल
Ans. (c) कवालूर
67. दृष्टि के पश्चदीप्ति सिद्धान्त के आधार पर निर्मित होता है-
(a) कैमरा
(b) स्पेक्ट्रोस्कोप
(c) सिनेमा
(d) पेरिस्कोप
Ans. (a) कैमरा
68. प्रकाश किरण पुंज जो अत्यंत दिशिक हो, कहलाती है-
(a) इरेजर
(b) ग्रेजर
(c) मेसर
(d) लेसर
Ans. (d) लेसर
69. किसी खगोलीय दूरबीन की आवर्धन क्षमता कैसे कम की जा सकती है?
(a) नेत्रिका की फोकस दूरी घटाकर
(b) नेत्रिका की फोकस दूरी बढ़ाकर
(c) अभिदृश्यक की फोकस दूरी बढ़ाकर
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. (b) नेत्रिका की फोकस दूरी बढ़ाकर
70. कैमरा में प्रतिबिम्ब की तीक्ष्णता निम्न में से कौन तय करता है?
(a) द्वारक (ऐपर्चर)
(b) उद्भासन का समय
(c) लेन्स की फोकस दूरी
(d) कैमरा का आकार
Ans. (a) द्वारक (ऐपर्चर)
71. लैम्बर्ट नियम किससे संबंधित है?
(a) परावर्तन
(c) व्यतिकरण
(b) अपवर्तन
(d) प्रदीप्ति
Ans. (d) प्रदीप्ति
72. लंबी दूरी के बेतार संचार के लिए उपयुक्त तरंग है-
(a) अवरक्त किरणें
(b) पराबैंगनी किरणें
(c) रेडियो तरंगें
(d) सूक्ष्म तरंगें
Ans. (c) रेडियो तरंगें
73. सिग्नल के लिए लाल बत्ती का प्रयोग इसलिए किया जाता है, क्योंकि-
(a) इसका दीर्घ तरंगदैर्ध्य होता है
(b) इसमें उच्च तीव्रता होती है
(c) इसकी उच्च आवृत्ति होती है
(d) माध्यम में निम्न प्रकीर्णन होता है
Ans. (d) माध्यम में निम्न प्रकीर्णन होता है
Post a Comment