CG CURRENT AFFAIRS OCTOBER-24 4TH WEEK छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स 24
01. हाल ही में "आदि नारी" व "पोदड़गुमा पेन करसाङ्" पुस्तिका का विमोचन किनके द्वारा किया गया ?
(A) माननीय रमेन डेका
(B) श्री विष्णुदेव साय
(C) न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा
(D) महामहिम द्रौपदी मुर्मू
उत्तर-(D) महामहिम द्रौपदी मुर्मू
02. डोंगरगढ़ कटघोरा रेल कॉरिडोर के लिए हाल ही में कितनी राशि की मंजूरी दी गई है?
(A) 151 करोड़ रू.
(B) 175 करोड़ रु.
(C) 300 करोड़ रू.
(D) 320 करोड़ रू.
उत्तर-(C) 300 करोड़ रू.
डोंगरगढ़ कबीरधाम मुंगेली कटघोरा रेल कॉरिडोर
छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ कबीरधाम मुंगेली कटघोरा रेलमार्ग के भू-अर्जन और प्रारंभिक निर्माण कार्य के लिए छत्तीसगढ़ रेलवे कॉरपोरेशन को खनिज विकास निधि मद से 300 करोड़ रुपए की राशि दी गई।
03. हाल ही में इंद्रावती और महानदी को जोड़ने के लिए कितने किलोमीटर लंबी नहर का प्रस्ताव तैयार किया गया है ?
(A) 107 किमी
(B) 110 किमी..
(C) 117 किमी.
(D) 131 किमी.
उत्तर- (D) 131 किमी.
छत्तीसगढ़ में इंद्रावती और महानदी को योजना बन रही है।
इसके लिए 131 किमी लंबी नहर का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन दोनों नदियों के जुड़ने से बस्तर
क्षेत्र में बाढ़ की समस्या का समाधान मिल जाएगा
04. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरखौती मुक्तांगन में किस प्रखंड का लोकार्पण किया ?
(A) बस्तर प्रखंड
(B ) सरगुजा प्रखंड
(C) रायगढ़ प्रखंड
(D) कबीरधाम प्रखंड
उत्तर- (B ) सरगुजा प्रखंड
05. मशहूर वेब सीरीज 'पंबायत" के मेकर्स के द्वारा किस नए वेब सीरीज की शूटिंग छत्तीसगढ़ में की जाएगी ?
(A) ग्राम चिकित्सालय
(B) जिला चिकित्सालय
(C) वार्ड चिकित्सालय
(D) हाट चिकित्सालय
उत्तर- (A) ग्राम चिकित्सालय
06. हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य वन जीव बोर्ड का गठन किया गया, इसमें शामिल तीन विधायकों में किनका नाम शामिल नहीं है ?
(A) धर्मजीत सिंह
(B) चेतराम अटामी
(C) गोमती साय
(D) अजय चन्द्राकर
उत्तर- (D) अजय चन्द्राकर
07. मध्य भारत का पहला योग एवं सांस्कृतिक चिकित्सा अस्पताल कहीं खोला जाएगा?
(A) रायपुर
(B) बिलासपुर
(C) रायगढ़
(D) सरगुजा
उत्तर- (A) रायपुर
08. छत्तीसगढ़ राज्य की नई औद्योगिक नीति किस तिथि से लागू हुई ?
(A) 30 अक्टूबर 2024
(B) 1 नवंबर 2024
(C) 2 नवंबर 2024
(D) 25 अक्टूबर 2024
उत्तर- (A) 30 अक्टूबर 2024
छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति यह नीति 1 नवम्बर 2024 से प्रारम्भ होकर 1 मार्च 2030 तक प्रमायशील रहेगी।
09. हाल ही में छत्तीसगढ़ के 4 लौह अयस्क खदानों की ई-नीलामी की जाएगी. यह खदाने किन जिलों में है? (
(A) कबीरधाम व राजनांदगांव
(B) दंतेवाड़ा व कांकेर
(C) बस्तर व बीजापुर
(D) नारायणपुर व बस्तर
उत्तर- (B) दंतेवाड़ा व कांकेर
10. छत्तीसगढ़ में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय को जनसंख्या के अनुपात में
कितने प्रतिशत तक का आरक्षण दिए जाने की घोषणा हाल ही में की गई है?
(A) 20% तका
(B) 25% तक
(C) 35% तक
(D) 50% तक
उत्तर- (D) 50% तक
स्थानीय निकाय पंचायत चुनाव के OBC चर्ग को
50 फीसदी तक आरक्षण। आरक्षण की सीमा 50% से अधिक नहीं होगी।
इस आरक्षण के संबंध में ACS ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में कमिटी के गठन किया गया था।
11. ड्रोन से दवाईयों की सप्लाई के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत में AIIMS रायपुर से किस सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र तक दवाईयों को भेजा गया है ?
(A) CHC थरसींवा
(B) CHC बीरगांध
(C) CHC चंगोराभाठा
(D) CHC भाठागांव
उत्तर- (A) CHC थरसींवा
12. किस जिले की पोषण महिला कार्यकर्ता धान बाई मरकाम को हाल ही में चाइल्ड केयर चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है ?
(A) रायगढ़
(B) बस्तर
(C) नारायणपुर
(D) बिलासपुर
उत्तर- (D) बिलासपुर
पोषण महिला कार्यकर्ता
धान बाई मरकाम
बिलासपुर जिले की पोषण महिला कार्यकर्ता धान
बाई मरकाम को दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय देखभाल और सहायता दिवस के अवसर पर चाइल्ड केयर चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था भारत में गैर-लाभकारी
स्वैच्छिक संस्था है जो छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के दुर्गम पहुंच विहीन क्षेत्रों में विगत 24 वर्षों से लोगों स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका इत्यादि में गुणात्मक सुधार के उद्देश्यों से कार्य कर रही है।
13. निम्न में से किस जीव को "खूनी दरिंदे" के नाम से
जाना जाता है?
(A) वन भैसा
(B) धारीदार हिना
(C) सोन कुत्ता
(D) बरकिंग हिरण
उत्तर-(C) सोन कुत्ता
वनांचल बस्तर कमी बडी संख्या में जंगली कुते जिन्हें रंग रूप के कारण सोन कुत्ता भी कहा जाता है, पाए जाते थे।
समूह में रहने वाला यह वन्यजीव अपनी हरकतों की वजह से खूनी दरिंदे के नाम से बदनाम रहा है। वर्तमान स्थिति में इनकी विलुप्ति का कारण जंगलों में भोजन का अभाव को बताया जा रहा है।
सोन कुत्ते को एशियाई जंगली कुत्तों के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें देखते ही ग्रामीण पेड़ों पर चढ़ जाते थे, चूंकि सोन कुत्ते सामूहिक रूप से शिकार करते है और अपने शिकार को नोच नोच कर खा जाते है।

Post a Comment