November 2024 Current Affairs in Hindi नवम्बर 2024 करेंट अफेयर्स - Education Field Hindi

भारत ने 22 नवंबर को प्रशांत महासागर द्वीपीय देशों को हीमो डायलि‍सिस मशीन और पोर्टेबल आर ओ यूनिटकी दूसरी खेप भेजी है। भारत की यह मदद FIPIC शिखर सम्मेल

 24 November 2024 Current Affairs in Hindi


  ➼  भारत ने 22 नवंबर को प्रशांत महासागर द्वीपीय देशों को हीमो डायलि‍सिस मशीन और पोर्टेबल आर ओ यूनिटकी दूसरी खेप भेजी है। भारत की यह मदद FIPIC शिखर सम्मेलन में की गई प्रतिबद्धताओं के अनुरूप है।

  ➼ अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति ‘स्कॉट बेसेंट’ (Scott Bessent) को वित्त मंत्री के रूप में नामित किया है। 

  ➼  केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय -BHU और शिक्षा मंत्रालय के साथ एक सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किए हैं जिसके अनुसार बीएचयू की चिकित्‍सा विज्ञान संस्‍थान को सहयोग किया जाएगा।

  ➼  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 नवंबर को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 116वीं कड़ी होगी। 

  ➼  हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक  ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ (International Gita Mahotsav) का आयोजन किया जाएगा। इस बार महोत्सव में तंजानिया भागीदार देश और ओडिशा भागीदार राज्य होगा।

  ➼  जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र-JNCASR के वैज्ञानिकों ने ‘मंकीपॉक्स’ (Mpox) का पता लगाने और संक्रमण के लिए नैदानिक उपकरण विकसित करने के लिए नया तरीका खोजा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स वायरस जीनोम के भीतर DNA अनुक्रमों की पहचान की है।

  ➼  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 22 नवंबर को नई दिल्ली में ‘जॉब्स एट योर डोरस्टेप’ नामक रिपोर्ट जारी की है।

  ➼  केन्या सरकार ने अडानी ग्रुप के साथ दो प्रमुख परियोजनाओं पर हुआ समझौता रद्द कर दिया है। केन्या के राष्ट्रपति ‘विलयम रुटो’ (William Ruto) ने संसद के संयुक्त अधिवेशन में अडानी ग्रुप की परियोजना को रद्द करने की घोषणा की हैं।

  ➼   भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-IFFI 2024 के 55वें संस्करण में ‘उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद’ द्वारा गोवा स्थित फिल्म बाजार में प्रतिभाग किया गया है। इसी कड़ी में 22 नवंबर को नॉलेज सीरीज में उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई नई फिल्म नीति-2024 पर चर्चा की गई।

Post a Comment