November 2024 Current Affairs in Hindi-Education Field Hindi

EDUCATION FIELD HINDI भारत ने अपनी नई कमीशन की नई पनडुब्बी INS अरिघाट से K-4 परमाणु - सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परिक्षण किया है,

November 2024 Current Affairs in Hindi-Education Field Hindi,

 Daily current affairs in hindi, Drishti current Affairs in hindi

इस लेख में आपको Current Affairs करेंट अफेयर्स का अध्ययन प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे) और व्यक्तिगत ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण है। इसे नियमित रूप से पढ़ने के हमारे पेज Education Field Hindi से बने रहें ।

EDUCATION FIELD HINDI

1 .  भारत ने अपनी नई कमीशन की नई पनडुब्बी INS अरिघाट से K-4 परमाणु - सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परिक्षण किया है, जो देश की रक्षा क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है | भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में यह परिक्षण किया, जो भारत की परमाणु प्रतिरोध और दूसरे हमले की क्षमताओं को बढ़ानें की प्रतिबद्धता को दर्शाता है | 

2 . COP 30 संयुक्त राष्ट्र का अगला प्रमुख जलवायु सम्मलेन, 2025 में ब्राजील द्वारा आयोजित किया जायेगा | यह घोषणा बाकू में COP 29 में की गई प्रतिबद्धताओं के बाद की गई, जिसमें 1 . 3  ट्रिलियन डॉलर का जलवायु वित्त लक्ष्य और 2025 से शुरू होने वाले हानि और क्षति कोष की स्थापना शामिल थी | 

3 पेरिश 2024 ओलम्पियन एन श्रीराम बालाजी और उनके साथी भारतीय साथी ऋत्विक बोलिपल्ली ने इटली में एटीपी चैलेंजर टूर पर सीटा डी  रोवेरेटो 2024 में पुरुष युगल ख़िताब जीता | 

4 . आंध्र प्रदेश ने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए लम्बे समय से चले आ रहे दो बच्चों के नियम को हटाने का फैसला किया है | यह नियम करीब तीन दशकों से लागू था और इसे हटाने की घोषणा मुख्यमंत्री  एन  चंद्र बाबू नायडू ने की थी |

5.  INV तारिणी नाविका सागर परिक्रमा-II  अभियान में इस्तेमाल किया जाने वाला जहाज है | इस पहल का उद्देश्य लैंगिक समानता, समुद्री सहयोग और भारत की समुद्री विरासत को बढ़ावा देना है | इस अभियान क नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाई | अभियान के दूसरे चरण के लिए INSV तारिणी ऑस्ट्रेलिया के फ़्रेमेंटल से रावण हुई | 

6 . एस एंडपी  ग्लोबल ने 2024 -25 के लिए भारत के जीडीपी विकास पूर्वानुमान को 6.8 % पर बरकरार रखा | बाद के वर्षों के लिए संशोधनों  के बावजूद, यह आंकड़ा उक्त अवधि के लिए भारत की आर्थिक स्थिरता में विश्वास को दर्शता है | 

7. डॉ. जीतेन्द्र सिंह द्वारा उद्धघाटन किये गए विजन पोर्टल का उद्देश्य शिक्षा, कौसल विकास और स्थायी आजीविका के माध्यम से वंचित युवाओं सशक्त बनाना  है | 

8 . 40 वां अखिल भारतीय गवर्नर गोल्ड कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 सिक्किम के गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित किया गया | इसका आयोजन सिक्किम  फुटबॉल असोसिएशन द्वारा किया जाता है | 

9 . भारत का दूसरा सबसे सार्वजानिक क्षेत्र का बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB ) कार्बन एकाउंटिंग फाइनेंशियल (PCAF ) के लिए भागीदारी में शामिल हो गया है जो स्थिरता और जलवायु कार्यवाही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है | 

10 . जैव प्रद्योगिकी विभाग (DBT ) और जैव प्रद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद् (BRIC) ने भारत की विशाल माइक्रोबियल क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए वन डे वन जीनोम पहल की शुरुआत  की | 

11 . वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो ने भारतीय बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के पद की लिए बिनोद कुमार की सीफारिश की | 

12 . भारत ने अपना पहला AI  डेटा  बैंक लॉन्च करके राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कृत्रिम बुद्धिमता का लाभ उठाने  एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है | 

13 . 12 वां अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट असम के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित किया जा रहा है |  

उम्मीद है इस ब्लॉग को पढ़ने से आपको Current Affairs, General Knowledge GK Questionsअच्छा लगा होगा | General Knowledge सामान्य ज्ञान से सम्बंधित और भी ब्लॉग पढ़ने के लिए Education field Hindi के साथ बने रहें | 


JOIN  -  FACEBOOK GROUP 


इसे भी पढ़ें -


Post a Comment