December 2024 Current Affairs in Hindi
इस लेख में आपको Current Affairs करेंट अफेयर्स का अध्ययन प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे) और व्यक्तिगत ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण है। इसे नियमित रूप से पढ़ने के हमारे पेज Education Field Hindi से बने रहें ।
➼ हर वर्ष 03 दिसंबर को दुनियाभर में ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ मनाया जाता है।
➼ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 03 दिसंबर को चंडीगढ़ में तीन नए अपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की प्रगति से राष्ट्र को अवगत कराया। ये कानून हैं- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम। इस वर्ष पहली जुलाई से देशभर में लागू किए गए, इन कानूनों का उद्देश्य विधि प्रणाली को अधिक पारदर्शी, कुशल और समकालीन समाज की जरूरतों के अनुकूल बनाना है।
➼ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 03 दिसंबर को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2024 के अवसर पर 33 व्यक्तियों और संस्थाओं को दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में असाधारण योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
➼ प्रख्यात शिक्षाविद ‘अवध ओझा’ (Avadh Ojha) ने 02 दिसंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं।
➼ राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ 03 दिसंबर से ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुई।
➼ निर्वाचन आयोग का वार्षिक खेल सप्ताह 02 दिसंबर से नई दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ है। यह खेल सप्ताह इस महीने की 7 तारीख तक चलेगा। बता दें कि इस साल कुल छह खेलों को शामिल किया गया है, जिसमें बैडमिंटन, शतरंज, क्रिकेट, कैरम और टेबल टेनिस जैसे खेल शामिल हैं।
➼ इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के दौरान पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में देश में ‘प्रत्यक्ष विदेशी निवेश’ में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
उम्मीद है इस ब्लॉग को पढ़ने से आपको Current Affairs, General Knowledge GK Questionsअच्छा लगा होगा | General Knowledge सामान्य ज्ञान से सम्बंधित और भी ब्लॉग पढ़ने के लिए Education field Hindi के साथ बने रहें |
Post a Comment