current affairs 2024 छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी
01. छत्तीसगढ़ राज्य में पीएमश्री स्कूलों को किसकी मदद रोशन किया जाएगा?
(A) क्रेडा
(B) एन.टी.पी.सी.
(C) बालको
(D) भिलाई स्टील प्लांट
Ans- (A) क्रेडा
छत्तीसगढ़ में बनने वाले सभी पीएमश्री स्कूलों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी क्रेडा (CREDA) को दी गई है। बीते 6 माह में 193 स्कूलों में से 41 स्कूलों में सोलर पावर प्लांट का काम पूरा हो चुका है।
हाल ही में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के तहत 52 और अन्य स्कूलों को शामिल कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य में पीएम श्री योजना की शुरुआत 19 फरवरी 2024 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया था। छत्तीसगढ़ राज्य में पहले चरण में 211 शालाओं को पीएम ।
समग्र शिक्षा के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने इन स्कूलों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है।
इन स्कूलों में ज्यादातर पूर्व सरकार में चल रहे स्वामी आत्मानंद योजना वाले हैं। अब ये स्कूलों को आगे पीएमश्री योजना के तहत संचालित होंगे।
02. 1 जुलाई 2024 से लागू तीन नए आपराधिक कानून के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में पहला केस कहाँ दर्ज किया गया?
(A) रायपुर
(B) बिलासपुर
(C) कवर्धा
(D) कोरबा
Ans- (C) कवर्धा
1 जुलाई 2024 से देश व छत्तीसगढ़ में 3 नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं।
इस कानून के तहत देश का पहला केस भोपाल (मध्यप्रदेश) में दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में पहला दर्ज केस कवर्धा
छत्तीसगढ़ में दूसरा दर्ज केस रायपुर
पुराने कानून भारतीय दण्ड संहिता नया कानून भारतीय न्याय संहिता
1860 (BNS)
भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)
भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 (BSA)
03. छत्तीसगढ़ में GIS डिजिटल फसल सर्वेक्षण का पायलट प्रोजेक्ट किन 3 जिलों से प्रारंभ किया गया है?
(A) महासमुंद, धमतरी, कबीरधाम
(B) रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़
(C) कांकेर, सरगुजा, बलरामपुर
(D) बीजापुर, कोंडागांव, राजनांदगांव
Ans- (A) महासमुंद, धमतरी, कबीरधाम
04. हाल ही में किस प्रशासनिक अधिकारी को छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?
(A) श्री अमिताभ जैन
(B) श्री अशोक जुनेजा
(C) श्री संजय पिल्ले
(D) श्री दीपांशु काबरा
Ans- (A) श्री अमिताभ जैन
हाल ही में छत्तीसगढ़ योजना आयोग (SPC) का नाम बदलकर छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग किया गया है।
इस आयोग के पदेन अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी हैं।
हाल ही में छत्तीसगढ़ के 12वें व वर्तमान मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन जी को इस आयोग के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
05. रामगढ़ महोत्सव 2024 का आयोजन किस माह में किया जाता है?
(A) आषाढ़
(B) फाल्गुन
(C) सावन
(D) चैत्र
Ans- (A) आषाढ़
इसका आयोजन प्रतिवर्ष आषाढ़ माह के प्रथम दिवस से शुरू किया जाता है।
आषाढ माह के प्रथम दिवस पर रामगढ की पहाड़ियों में महाकवि कालिदास ने खंडकाव्य मेघदूत की रचना की थी।
महोत्सव में रचनाकार एवं गीतकार मीना वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'रामगढ नाट्यशाला खण्डकाव्य तथा श्रीश मिश्र द्वारा लिखित "सन्दर्भ रामगढ- मेघदूतम की रचनास्थली सरगुजा का रामगढ़ का विमोचन किया गया।
06. सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा 2024 में कौन सा जोन ओवरऑल चैंपियन बना?
(A) बस्तर
(B) रायपुर
(C) दुर्ग
(D) राजनांदगांव
Ans-(A) बस्तर
07. "एक युद्ध नशे के विरूद्ध" अभियान के लिए किस जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है?
(A) राजनांदगांव
(B) रायपुर
(C) कबीरधाम
(D) गरियाबंद
Ans-(A) राजनांदगांव
"एक युद्ध नशे के विरूद्ध अभियान" के शानदार संचालन के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने उल्लेखनीय कार्य के लिए राजनांदगांव जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है।
08. हाल ही में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के अनुसार छत्तीसगढ़ के किन स्थानों पर पिंक थाने खाले जाएंगे?
(A) रायपुर, जगदलपुर व दुर्ग
(B) बिलासपुर, सक्ती व सरगुजा
(C) रायपुर, बिलासपुर व कोरबा
(D) सभी जिला मुख्यालयों में
Ans-(D) सभी जिला मुख्यालयों में
09. छत्तीसगढ़ में जेसीबी दीदी के नाम से मशहूर महिला का नाम क्या है?
(A) रोहिणी चंदेल
(B) वैशाली बाघ
(C) सोना निषाद
(D) दमयंती सोनी
Ans-(D) दमयंती सोनी
10. स्मार्ट सिटी CEO सम्मेलन छत्तीसगढ़ का कौन सा स्मार्ट सिटी "टीम मैनेजमैंट व अंतर्विभागीय समन्वयन" में देश में अव्वल है?
(A) रायपुर
(B) बिलासपुर
(C) राजनांदगांव
(D) भिलाई
Ans- (B) बिलासपुर
बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने डेटा, तकनीक और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के बेहतर उपयोग करने के मामले में देश भर के टॉप 5 शहरों में स्थान बनाया है।
वहीं टीम मैनेजमेंट और अन्तर्विभागीय समन्वय में 95% अंकों के साथ बिलासपुर पूरे देश में अव्वल नंबर पर है।
रायपुर 85% अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
बिलासपुर शहर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि हैं की देश के 100 स्मार्ट सिटी में अलग-अलग सेक्टर में पहले और पांचवें स्थान पर आया।
हाल ही में नई दिल्ली में हुए सीईओ कांफ्रेंस में मूल्यांकन के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें बिलासपुर को रैंकिंग प्रदान कर सम्मानित किया गया।
11. लखुरी ग्राम किस जिले में हैं जहां हाल ही में तालाब से प्राचीन मूर्तियाँ पाई गई है?
(A) महासमुंद
(B) बलौदाबाजार
(C) कांकेर
(D) जांजगीर-चांपा
Ans-(D) जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक के गौरव ग्राम लखुर्री के ऐतिहासिक तालाब में प्राचीन मूर्तियों का भंडार मिल रहा है।
यह मूर्तियां 12वीं शताब्दी की बताई जा रही है, जब यहां के तत्कालीन राजा के द्वारा के द्वारा तालाब का निर्माण किया गया था।
12. हाल ही में किस जिले के गोडीहारि ग्राम में त्रिशुल नुमा आकृति में देवी व देव की शिला मूर्ति प्राप्त हुई है?
(A) महासमुंद
(B) गरियाबंद
(C) सरगुजा
(D) सारंगढ़-बिलाईगढ़
Ans-(D) सारंगढ़-बिलाईगढ़
गोडीहारि ग्राम सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोडीहारि गांव में खेत की जुताई के दौरान प्राचीन मूर्ति मिली है।
हमारे सोसल मिडिया ग्रुप से जुड़ें
1. Whatsapp - JOIN
2. Telegram - JOIN
13. छत्तीसगढ़ उद्योग विभाग के "सिंगल विंडो पोर्टल 2.0" का शुभारंभ किनके द्वारा किया गया है?
(A) श्री विष्णुदेव साय
(B) श्री टंकराम वर्मा
(C) श्री ओ.पी. चौधरी
(D) श्री लखनलाल देवांगन
Ans-(A) श्री विष्णुदेव साय
सिंगल विंडो सिस्टम पोर्टल 2.0 सम्बधित विभाग उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 पोर्टल का शुभारंभ किया।
प्रशासनिक दखल कम कर प्रक्रिया को सरलीकृत बनाने के लिए यह बड़ी पहल की गई है। यह पोर्टल उद्यमियों के लिए अत्यंत आसान और उपयोग करने में सुगम होगा।
इसे भी पढ़ें
Post a Comment