All Branches Of Science - Education Field Hindi विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ

विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ All Branches Of Science - Education Field Hindi Main Branches of Science

 विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ All Branches Of Science - Education Field Hindi 

• एकोस्टिक्स (Acoustics):-  यह ध्वनि से सम्बन्धित विज्ञान है।

• एस्ट्रोनॉमी (Astronomy) :- इसे 'खगोलशास्व' कहा जाता है। इसके अन्तर्गत ग्रह, उपग्रह तथा अन्य आकाशीय पिण्डों का अध्ययन किया जाता है।

एस्ट्रोनॉटिक्स (Astronautics):-  यह अन्तरिक्ष में यात्रा करने से सम्बन्धित विज्ञान की शाखा है।

एग्रोस्टोलॉजी (Agrostology):-  यह घासों से सम्बन्धित विज्ञान की शाखा है।

एन्थोलॉजी (Anthology):-  यह पुष्यों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

एयरोनॉटिक्स (Aeronautics):-  इसमें वायुयान सम्बन्धी प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

बायोनॉमी (Bionomy):-  जीव पारिस्थितिकी विज्ञान का अध्ययन किया जाता है।

सिरेमिक्स (Ceramics):-  चीनी के बर्तन तैयार करने वाली प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित विज्ञान है।

कॉस्मोलॉजी (Cosmology):-  ब्रह्माण्ड का अध्ययन करने वाली विज्ञान की शाखा है।

क्रायोजेनिक्स (Cryogenics):-  निम्न ताप के विभिन्न प्रयोगों तथा नियन्त्रणो का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

साइटोलॉजी (Cytology):-  कोशिका (cell) का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

• डेन्ड्रोलॉजी (Dendrology):-  वृक्षों तथा झाड़ियों के अध्ययन का विज्ञान है।

• डेन्ड्रो क्रोनोलॉजी (Dendro chronology):-  वृक्षों की आयु के अध्ययन का विज्ञान है।

• इकोलॉजी (Ecology) :- वनस्पतियों तथा प्राणियों के पर्यावरण से सम्बन्धों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

एण्टोमोलॉजी (Entomology):-  कीट-पतंगों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

• एम्ब्रयोलॉजी (Embryology) :- भ्रूण के अध्ययन का विज्ञान है।

• जेनेटिक्स (Genetics):-  जीवो की आनुवंशिकता का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

• जिरोन्टोलॉजी (Gerontology):-  वृद्धावस्था से सम्बन्धित तथ्यों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

• हार्टीकल्चर (Horticulture):-  फल-फूल व शाक-सब्जी उगाने तथा बाग लगाने आदि से सम्बन्धित विज्ञान है।

हाइड्रोपैथी (Hydropathy):-  इसमें जल द्वारा रोगो की चिकित्सा होती है।

• होलोग्राफी (Holography):-  लेसर पुंज की सहायता से त्रि-विमीय चित्र बनाने वाली विधि का अध्ययन किया जाता है।

• हाइड्रोपोनिक्स (Hydroponics) :- जल-संवर्द्धन का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

• हीलियोथिरेपी (Heliotherapy):-  सूर्य के प्रभाव से चिकित्सा करने की प्रक्रिया का अध्ययन किया जाता है।

माइकोलॉजी (Mycology):-  कवकों (Fungi) का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

• मेट्रोलॉजी (Metrology):-  माप विज्ञान की शाखा से सम्बन्धित है।

• न्यूरोलॉजी (Neurology):-  इस विज्ञान के द्वारा मानव शरीर की तन्त्रिकाओं का अध्ययन तथा उपचार किया जाता है।

Post a Comment