Muhavare Kise Kahte Hain, मुहावरे किसे कहते है- Education Field Hindi

Muhavare Kise Kahate Hain, मुहावरे किसे कहते है- Education Field Hindi अंधे की लाठी - एक मात्र सहारा 2. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना -

Muhavare Kise Kahate Hain, मुहावरे  किसे कहते है- Education Field Hindi

Muhavare Kise Kahate Hain, मुहावरे  किसे कहते है- Education Field Hindi

महावरा - किसी भाषा में प्रचलित उस वाक्य को मुहावरा कहते है, जिसमें लक्षण शक्ति की प्रधानता होती है तथा जिसका अर्थ सामान्य शब्दार्थ से भिन्न होता है |कुछ प्रसिद्ध मुहावरों के अर्थ और वाक्य में प्रयोग निचे लिखा है -

1. अंधे की लाठी - एक मात्र सहारा 

वाक्य में प्रयोग - अब तो मोहन अपने पिता  के लिए अंधे की लाठी है |

2. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना - अपनी प्रशंसा खुद करना 

वाक्य में प्रयोग- अपने मुँह से मियाँ मिट्ठू बनने की कोशिस मत करो,वरना लोग तुम्हारा मजाक उड़ाएंगें|

3. अपना उल्लू सीधा करना- अपना स्वार्थ साधना 

वाक्य में प्रयोग- नेताओं को जनता की समस्याओं से क्या मतलब, वे तो सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने लगे रहते हैं |

4. अंगूठा दिखाना- इन्कार करना 

वाक्य में प्रयोग- जब मैंने विनोद से दो दिन के लिए साइकिल माँगी, तो उसने अंगूठा दिखा दिया |

5. आंखे बिछाना- प्रेम से स्वागत करना 

वाक्य में प्रयोग- आज के युवा अपने प्रिय अभिनेता के स्वत में ऑंखें बिछाए रखते है |

6. अपना राग अलापना- अपने वारे में ही बातें करना 

वाक्य में प्रयोग- विनती से तो बातें करना ही बेकार है, वह तो हमेशा अपना ही राग अलापती है |

7. अपने पैरों पर खड़ा होना- स्वावलम्बी होना 

वाक्य में प्रयोग- पता की अचानक मृत्यु के बाद उसके दोनों पुत्र अपने पैरों पर खड़े हो गए |

8. आटे दल का भाव मालूम होना- वास्तविक स्थिति का पता चलना 

वाक्य में प्रयोग- विवाह करते ही नितिन को आटे दाल का भाव मालूम हो गया |

9. आस्तीन का साँप- विश्वासघाती मित्र 

वाक्य में प्रयोग- जयराज को क्या पट था की उसका मिटे विमल आस्तीन का साँप निकलेगा |

10. आकाश पटल एक करना - बहुत परिश्रम करना 

वाक्य में प्रयोग- वर्तमान समय में बच्चे कक्षा में प्रथम आने के लिए आकाश - पाताल एक कर देते है |

11. आँखें खुलना - होश में आना 

वाक्य में प्रयोग- जब चीन ने भारत को धोखा दिया तभी भारत की ऑंखें  खुलीं |

12. इंट से इंट बजाना - नष्ट भ्रष्ट कर देना 

वाक्य में प्रयोग- युद्ध में सैनिक ने अपने शत्रु की इंट से इंट बजा दी |

13. ईद का चाँद होना - बहुत दिनों बाद दिखना 

वाक्य में प्रयोग- अरे भाई ! कहाँ रहते हो ? तुम तो ईद का चाँद हो गए |

14. उल्टी गंगा बहाना - नियम के विपरीत कार्य करना 

वाक्य में प्रयोग- दिल्ली से पंजाब को अनाज की आपूर्ति करना तो उल्टी गंगा बहाना हुआ |

15. ऊँट के मुँह में जीरा - आवश्यकता से कम 

वाक्य में प्रयोग- हाथी को मात्र दो गन्ने देकर तो तुम ऊँट के मुहँ में जीता डालने वाली बात कर रहे हो |

16.कंगाली में आटा गिला - अभाव में अधिक हानी 

वाक्य में प्रयोग- एक तो प्रदेश में पहले की बाढ़ से स्थिति खराब थी, अब महामारी फैल गई | इसी को कंगाली में आटा गिला कहते है 

17. कफ़न सर पर बांधना - मरने को तैयार रहना 

वाक्य में प्रयोग- राजपूत राजाओं के लुए कह जाता था की वे कफ़न सर पर बांधकर युद्ध क्षेत्र में जाते थे |

18. कटे पर नमक छिडकना- दु:खी व्यक्ति को और दु:खी करना 

वाक्य में प्रयोग- उस विधवा के कटे पर नमक छिडकना क्या तुम्हे शोभा दे रहा है, जाओ अपना कम करो |

19. कलई खुलना- भेद खुल जाना 

वाक्य में प्रयोग- आखिरकार सेठ सागर मल  के कालाबाजारी होने की कलई  खुल ही गई |

20. कलेजे  का दुकड़ा - बहुत प्रिय 

वाक्य में प्रयोग- तेजस्वी अपनी माता के कलेजे का दुकड़ा है |

21. खून पसीना एक करना- कठिन परिश्रम करना 

वाक्य में प्रयोग- अपना खून पसीना एक करके राकेश ने ये संपत्ति अर्जित की है |

22. ख्याली पुलाव पकाना- कोरी कल्पना में डूबे  रहना 

वाक्य में प्रयोग- हिम्मत हो तो कुछ करके दिखाओ, ख्याली पुलाव पकाने में कोई लाभ नहीं है |

23. गुदडी  का लाल- देखने में सामान्य भीतर से गुणी व्यक्ति 

वाक्य में प्रयोग- लालबहादुर  शास्त्री गुदड़ी के लाल थे |

24. गागर में सागर भरना - थोड़े शब्दों में बहुत कुछ कह देना 

वाक्य में प्रयोग- सूरदास ने अपने दोहों से गागर में सागर भर दिया है |

25. गिरगिट की तरह राग बदलना - सिद्धांतहीन होना 

वाक्य में प्रयोग- आजकल के नेता गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर होते है उनका विश्वास नहीं किया जा सकता है |


एसे ही और मजेदार जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पेज Education Field Hindi से बने रहे इस पेज में आपको हर रोज रोचक जानकारी मिलती रहेगी | 

आपको ये जाकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ शेयर जरुर करे |


Post a Comment