Muhavare Kise Kahate Hain, मुहावरे किसे कहते है- Education Field Hindi
महावरा - किसी भाषा में प्रचलित उस वाक्य को मुहावरा कहते है, जिसमें लक्षण शक्ति की प्रधानता होती है तथा जिसका अर्थ सामान्य शब्दार्थ से भिन्न होता है |कुछ प्रसिद्ध मुहावरों के अर्थ और वाक्य में प्रयोग निचे लिखा है -
1. अंधे की लाठी - एक मात्र सहारा
वाक्य में प्रयोग - अब तो मोहन अपने पिता के लिए अंधे की लाठी है |
2. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना - अपनी प्रशंसा खुद करना
वाक्य में प्रयोग- अपने मुँह से मियाँ मिट्ठू बनने की कोशिस मत करो,वरना लोग तुम्हारा मजाक उड़ाएंगें|
3. अपना उल्लू सीधा करना- अपना स्वार्थ साधना
वाक्य में प्रयोग- नेताओं को जनता की समस्याओं से क्या मतलब, वे तो सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने लगे रहते हैं |
4. अंगूठा दिखाना- इन्कार करना
वाक्य में प्रयोग- जब मैंने विनोद से दो दिन के लिए साइकिल माँगी, तो उसने अंगूठा दिखा दिया |
5. आंखे बिछाना- प्रेम से स्वागत करना
वाक्य में प्रयोग- आज के युवा अपने प्रिय अभिनेता के स्वत में ऑंखें बिछाए रखते है |
6. अपना राग अलापना- अपने वारे में ही बातें करना
वाक्य में प्रयोग- विनती से तो बातें करना ही बेकार है, वह तो हमेशा अपना ही राग अलापती है |
7. अपने पैरों पर खड़ा होना- स्वावलम्बी होना
वाक्य में प्रयोग- पता की अचानक मृत्यु के बाद उसके दोनों पुत्र अपने पैरों पर खड़े हो गए |
8. आटे दल का भाव मालूम होना- वास्तविक स्थिति का पता चलना
वाक्य में प्रयोग- विवाह करते ही नितिन को आटे दाल का भाव मालूम हो गया |
9. आस्तीन का साँप- विश्वासघाती मित्र
वाक्य में प्रयोग- जयराज को क्या पट था की उसका मिटे विमल आस्तीन का साँप निकलेगा |
10. आकाश पटल एक करना - बहुत परिश्रम करना
वाक्य में प्रयोग- वर्तमान समय में बच्चे कक्षा में प्रथम आने के लिए आकाश - पाताल एक कर देते है |
11. आँखें खुलना - होश में आना
वाक्य में प्रयोग- जब चीन ने भारत को धोखा दिया तभी भारत की ऑंखें खुलीं |
12. इंट से इंट बजाना - नष्ट भ्रष्ट कर देना
वाक्य में प्रयोग- युद्ध में सैनिक ने अपने शत्रु की इंट से इंट बजा दी |
13. ईद का चाँद होना - बहुत दिनों बाद दिखना
वाक्य में प्रयोग- अरे भाई ! कहाँ रहते हो ? तुम तो ईद का चाँद हो गए |
14. उल्टी गंगा बहाना - नियम के विपरीत कार्य करना
वाक्य में प्रयोग- दिल्ली से पंजाब को अनाज की आपूर्ति करना तो उल्टी गंगा बहाना हुआ |
15. ऊँट के मुँह में जीरा - आवश्यकता से कम
वाक्य में प्रयोग- हाथी को मात्र दो गन्ने देकर तो तुम ऊँट के मुहँ में जीता डालने वाली बात कर रहे हो |
16.कंगाली में आटा गिला - अभाव में अधिक हानी
वाक्य में प्रयोग- एक तो प्रदेश में पहले की बाढ़ से स्थिति खराब थी, अब महामारी फैल गई | इसी को कंगाली में आटा गिला कहते है
17. कफ़न सर पर बांधना - मरने को तैयार रहना
वाक्य में प्रयोग- राजपूत राजाओं के लुए कह जाता था की वे कफ़न सर पर बांधकर युद्ध क्षेत्र में जाते थे |
18. कटे पर नमक छिडकना- दु:खी व्यक्ति को और दु:खी करना
वाक्य में प्रयोग- उस विधवा के कटे पर नमक छिडकना क्या तुम्हे शोभा दे रहा है, जाओ अपना कम करो |
19. कलई खुलना- भेद खुल जाना
वाक्य में प्रयोग- आखिरकार सेठ सागर मल के कालाबाजारी होने की कलई खुल ही गई |
20. कलेजे का दुकड़ा - बहुत प्रिय
वाक्य में प्रयोग- तेजस्वी अपनी माता के कलेजे का दुकड़ा है |
21. खून पसीना एक करना- कठिन परिश्रम करना
वाक्य में प्रयोग- अपना खून पसीना एक करके राकेश ने ये संपत्ति अर्जित की है |
22. ख्याली पुलाव पकाना- कोरी कल्पना में डूबे रहना
वाक्य में प्रयोग- हिम्मत हो तो कुछ करके दिखाओ, ख्याली पुलाव पकाने में कोई लाभ नहीं है |
23. गुदडी का लाल- देखने में सामान्य भीतर से गुणी व्यक्ति
वाक्य में प्रयोग- लालबहादुर शास्त्री गुदड़ी के लाल थे |
24. गागर में सागर भरना - थोड़े शब्दों में बहुत कुछ कह देना
वाक्य में प्रयोग- सूरदास ने अपने दोहों से गागर में सागर भर दिया है |
25. गिरगिट की तरह राग बदलना - सिद्धांतहीन होना
वाक्य में प्रयोग- आजकल के नेता गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर होते है उनका विश्वास नहीं किया जा सकता है |
एसे ही और मजेदार जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पेज Education Field Hindi से बने रहे इस पेज में आपको हर रोज रोचक जानकारी मिलती रहेगी |
आपको ये जाकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ शेयर जरुर करे |
Post a Comment